[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई खडे ट्रेलर में पीछे से टक्कर, पिता की मौत व पुत्र घायल

खडे ट्रेलर में पीछे से टक्कर, पिता की मौत व पुत्र घायल

0
खडे ट्रेलर में पीछे से टक्कर, पिता की मौत व पुत्र घायल

चिलखारी के पास हादसा, खाना बना रहे ड्राइवर ने मौके पर तोड़ा दम चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चिलखारी गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में खड़े ट्रेलर के समीप खाना बना रहे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य सहयोगी ट्रेलर के नीचे दब गया. मृतक और घायल आपस में पिता पुत्र है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रेलर सड़क किनारे लगा था. चालक ट्रेलर के बगल में चूल्हा जलाकर खाना बना रहा था. इसी दौरान गिरिडीह की ओर से लोहे का पाइप लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि खाना बना रहा चालक ट्रेलर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के गोरखर गांव निवासी रियासत हुसैन 50 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं उसका पुत्र रियाज गंभीर रूप से घायल होकर टेलर में ही दब गया, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक और खलासी ट्रेलर छोड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मंगाकर दबे हुए रियाज को बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल रियाज को तुरंत चकाई रेफरल अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल रियाज ने बताया कि वे लोग बांका से सामान अनलोड कर वापस कोडरमा लौट रहे थे तभी चिलखारी के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर खाना बना रहे थे तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर थाने लाया गया है. मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel