पुत्र ने पिता को कुदाल से वार कर किया घायल

थाना क्षेत्र के सोहजना गांव का मामला

By Prabhat Khabar News Desk | April 22, 2024 9:43 PM

झाझा. थाना क्षेत्र के सोहजना गांव निवासी एक पुत्र ने पिता के ऊपर कुदाल से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति को परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान उक्त गांव निवासी फुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण मंझले बेटे सुरेंद्र यादव उर्फ कारू यादव ने गाली -गलौज करते हुए कुदाल से वार कर घायल कर दिया. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.