[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सिमरिया निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सिमरिया निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
सिमरिया निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

गिद्धौर. थाना क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव के रजक टोला में रविवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान वार्ड 10 निवासी प्रदीप रजक के 35 वर्षीय पुत्र विपिन रजक के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel