[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई झांकी व भक्ति गीतों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजता रहा सेवाधाम परिसर

झांकी व भक्ति गीतों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजता रहा सेवाधाम परिसर

0
झांकी व भक्ति गीतों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजता रहा सेवाधाम परिसर

सिमुलतला. सिमुलतला की पावन धरती पर स्थित सेवाधाम में आयोजित श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के नौवें दिन सोमवार की संध्या भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठी. भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायक शिवेश मिश्रा एवं भोजपुरी-हिंदी गायिका दुर्गा बॉस ने अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध बने रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मधुर स्वरों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा सेवाधाम परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस अवसर पर महायज्ञ आयोजक जयदेव जी महाराज, यज्ञ सचिव चंदन पाण्डेय, भाजपा नेता बिनोद यादव एवं विवेक सिंह ने मंच पर लोकगायक शिवेश मिश्रा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समस्तीपुर के कलाकार अनिल महाकाल की टीम द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकी रही. भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह द्वारा भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप वध की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. झांकी के दौरान श्रद्धालुओं की तालियों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों के इस संगम ने न केवल सेवाधाम परिसर बल्कि पूरे सिमुलतला क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. श्रद्धालुओं ने आयोजन को अविस्मरणीय बताते हुए इसकी जमकर सराहना की. आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel