सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल

गिद्धौर मौरा भाया मांगोबदर बाइपास मार्ग पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए

By PANKAJ KUMAR SINGH | June 11, 2026 5:56 PM

गिद्धौर.

गिद्धौर मौरा भाया मांगोबदर बाइपास मार्ग पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, गिद्धौर दुर्गा मंदिर के उलाय नदी स्थित पुल के समीप मौरा गांव की ओर से आ रही एक यात्री टेंपो वाहन दूसरे मालवाहक मिनी ट्रक से टकरा गयी, जिससे टेंपो वाहन सड़क किनारे पलट गया. वहीं इस हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी इसके चपेट में आ गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घटना के बाद टेंपो में सवार यात्रियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर मदद के लिये पहुंचे. वहीं घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायलों का इलाज जारी है, वहीं चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों के स्थिति की निगरानी रखी जा रही है. इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की पहचान मौरा निवासी सुलेखा देवी, गैरमजरूआ निवासी गौरी मांझी, आकाश कुमार, बचीया देवी, ट्विंकल सिंह, नरेश झा, रुबी देवी के रूप में है.