[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जॉब फेयर वीक 2026 में 173 विद्यार्थियों का चयन

जॉब फेयर वीक 2026 में 173 विद्यार्थियों का चयन

0
जॉब फेयर वीक 2026 में 173 विद्यार्थियों का चयन

जमुई . राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में 24 से 30 जनवरी तक आयोजित जॉब फेयर वीक 2026 का शुक्रवार को सफल समापन हुआ. समापन के साथ ही महाविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जॉब फेयर वीक के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से कुल 173 नियुक्ति प्रस्ताव जारी किये गये. जॉब फेयर वीक के दौरान मार्गदर्शन सत्र में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार सैंडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान जरूरतों, तकनीकी दक्षता, स्किल डेवलपमेंट और व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. समापन अवसर पर टीपीओ प्रभारी प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. मनीष कुमार एवं प्रो. उत्सव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जॉब फेयर वीक के दौरान कुल 220 विद्यार्थियों ने विभिन्न चयन प्रक्रियाओं में भाग लिया. इनमें से 173 विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियों में हुआ. इस प्रकार 52 प्रतिशत से अधिक छात्रों को कम से कम एक नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त हुआ. उल्लेखनीय है कि 38 विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर मिले, जो छात्रों की प्रतिभा और तैयारी को दर्शाता है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड जैसे चरण शामिल रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जॉब फेयर वीक में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में हाई टेकनेक्स्ट इंजीनियरिंग एंड टेलीकॉम प्रा. लि., इंट्रेनज, सिन्नोवा गियर्स, इंडस टावर्स, एवेरिक्सिस सॉल्यूशंस, एमआरएफ टायर्स, लॉ सीखो एवं लॉन्च्ड ग्लोबल जैसी नामचीन कंपनियां शामिल रहीं. इन कंपनियों ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की तकनीकी समझ, व्यवहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता की सराहना की. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार ने समापन समारोह में कहा कि यह सफलता संस्थान की उद्योग-समन्वित शिक्षा प्रणाली, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि जीईसी जमुई भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें. जॉब फेयर वीक 2026 का सफल आयोजन जीईसी जमुई को क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel