[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो घायल, एक पटना रेफर

स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो घायल, एक पटना रेफर

0
स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो घायल, एक पटना रेफर

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा रंग के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायलों की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर निवासी दिनेश यादव के पुत्र ज्योतिष कुमार व रायपुरा निवासी मुरारी का पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सिंटू कुमार ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है. शुक्रवार की दोपहर गोपालपुर से ओटो पर कुछ सामान लादकर जमुई आ रहा था. इसी दौरान उसने ज्योतिष कुमार को भी अपने साथ ओटो पर बैठा लिया. जैसे ही वह नीमा रंग के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दोनों लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज्योतिष कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जबकि ऑटो चालक सिंटू कुमार का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel