[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई भारत में सनातन धर्म का हो रहा पुनर्जागरण, पूरी दुनिया की टिकी है नजर : अभिषेक ब्रह्मचारी

भारत में सनातन धर्म का हो रहा पुनर्जागरण, पूरी दुनिया की टिकी है नजर : अभिषेक ब्रह्मचारी

0
भारत में सनातन धर्म का हो रहा पुनर्जागरण, पूरी दुनिया की टिकी है नजर : अभिषेक ब्रह्मचारी
जमुई पहुंचे अतिथि व माैजूद कार्यकर्ता.

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट :

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने कहा कि राजपुत्रों के खिलाफ सूत-पुत्रों को आना होगा आगे

JAMUI NEWS : सनातन धर्म के प्रचारक संत अभिषेक ब्रह्मचारी तथा युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह बीते शुक्रवार देर रात खैरा प्रखंड के मालवीय नगर नवडीहा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत सत्कार किया. मौके पर संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश में सनातन धर्म के पुनर्जागरण का समय चल रहा है. आज पूरी दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाए देख रही है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया है. सनातन धर्म को जागृत करने के लिए कई ऐसे काम हो रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया स्तब्ध है. संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत में सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा रही है लेकिन धीरे-धीरे लोग उसे विमुख होते चले गए. पर अब वक्त आ गया है कि लोगों को अपनी पहचान बता दी जाए.

अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझने की भी जरूरत

JAMUI NEWS : संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि साथ ही हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझने की भी जरूरत है. इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से बड़ा बदलाव आया है. आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बनने की ओर बढ़ चला है. उन्होंने कहा कि अब बड़ी संख्या में देश के ऐसे युवा जिनके माता-पिता राजनीति में नहीं है वह भी अच्छा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे युवाओं की प्रतिभा को संरक्षण भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी विकास के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं. आने वाले समय में बिहार पूरे देश को एक नई प्रेरणा देने वाला राज्य बनेगा.

रोहित सिंह ने कहा कि यह लड़ाई सूत-पुत्र बनाम राजपुत्रों की है, और सूत-पुत्रों को भी अब इन राजपुत्रों के खिलाफ राजनीति में आगे आना होगा. इस दौरान जेडीयू के वरिष्ठ नेता ई. शंभू शरण, अनिल कुमार, अभिराम त्रिपाठी, उदय नारायण तिवारी, शिवपाल यादव, मुकेश यादव, आदित्य चौबे, मानस मयंक, गोपाल कुमार, शाश्वत शशांक, भूपेश कुमार, मुन्ना कुमार, प्रहलाद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ श्रावणी मेला की उल्टी गिनती शुरू, घाट से कांवरिया पथ तक स्थायी सुविधाओं की मांग तेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel