[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बालू लदे ट्रकों से लगा भीषण जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बालू लदे ट्रकों से लगा भीषण जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

0
बालू लदे ट्रकों से लगा भीषण जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

गिद्धौर.थाना क्षेत्र के गिद्धौर-मौरा-मांगोबंदर बाईपास सड़क पर धोबघट मोड़ से गिद्धौर दुर्गा मंदिर स्थित उलाय नदी पुल तक बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार लगने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रोजाना प्रभावित हो रहा आवागमन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बालू लदे ट्रकों की भीड़ लग जाती है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है. जाम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में काफी कठिनाई होती है.

एम्बुलेंस और यात्री वाहन भी फंसते हैं जाम में

ग्रामीणों के अनुसार कई बार एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और सवारी गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है.

दुर्घटना की आशंका बढ़ी

बालू लदे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. सड़क संकरी होने के कारण दोपहिया एवं छोटे वाहनों को निकलने में काफी मुश्किल होती है. कई बार सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है.

प्रशासन के प्रति बढ़ रही नाराजगी

लगातार जाम की समस्या से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने जिला प्रशासन से बालू लदे ट्रकों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष राशि मालिक ने कहा कि सड़क पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel