[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सर्राफा दुकान में डकैतीकांड – पुलिस की लगातार छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

सर्राफा दुकान में डकैतीकांड – पुलिस की लगातार छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

0
सर्राफा दुकान में डकैतीकांड – पुलिस की लगातार छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

सिकंदरा . थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया में बीते रविवार की रात सर्राफा दुकान में हुई डकैती की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है. विदित हो कि रात महादेव सिमरिया स्थित मां शकुंतला ज्वेलर्स का शटर तोड़कर एक दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधी दुकान में घुस गये. अपराधियों ने सर्राफा व्यवसायी मुकेश साव एवं उनके परिवार के सदस्यों को गन पॉइंट पर ले लिया और करीब 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 6.40 लाख रुपये नकद लूट लिये. जांच के क्रम में सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवडीह निवासी फेकन मिस्त्री की संलिप्तता उजागर हुई है. बताया जा रहा है कि फेकन मिस्त्री एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. घटना के बाद से वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआइओ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर टावर डंपिंग की प्रक्रिया पूरी की है. वहीं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने सोमवार की रात भी कई इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान डकैती में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधी फेकन शर्मा उर्फ फेकन मिस्त्री की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गये दो लोगों से पूछताछ जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल इस बड़ी डकैती की घटना से व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel