[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करें : डीएम

खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करें : डीएम

0
खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करें : डीएम

जमुई. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया. समीक्षा के दौरान डीएम ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-2 के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने युवा शक्ति बिहार की प्रगति और सशक्त महिला-सक्षम महिला के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को किस्त भुगतान में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय समन्वय बनाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले की सभी जलाशय योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाये और तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाये. वहीं स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव और स्वच्छ शहर-विकसित शहर अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता और स्थापना की समीक्षा की गयी. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और जिला पंचायत राज पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने सुलभ संपर्कता योजना के तहत छूटे हुए टोलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने तथा नल-जल योजना के शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए अधिकारियों को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा. बैठक में यात्रा के संभावित रूट, सुरक्षा व्यवस्था और सभा स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी प्रारंभिक चर्चा हुई. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा को सफल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके माध्यम से जिले की विकास गाथा को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, एसडीओ सौरव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, भूमि उप समाहर्ता सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मेनका कुमारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel