[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शराबबंदी सामाजिक सुधार का अभियान : समादेष्टा

शराबबंदी सामाजिक सुधार का अभियान : समादेष्टा

0
शराबबंदी सामाजिक सुधार का अभियान : समादेष्टा

बरहट. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शराबबंदी को लेकर जन जागरूकता अभियान रविवार को चलाया गया . इस क्रम में बरहट क्षेत्र के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन केंद्र से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसे बीएमपी 11 के समादेष्टा संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी पुलिस लाइन से निकलकर मलयपुर, बरहट मोड़, देवाचक मोड़, मलयपुर बाजार, मां कालिका मंदिर मार्ग और बलवारे टोला सहित आसपास के मोहल्लों का भ्रमण किया. इस दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में रुक-रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और शराब सेवन के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. महिला सिपाहियों ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नशे की लत परिवार की आर्थिक स्थिति, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक सम्मान तीनों को प्रभावित करती है. कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन परिसर में बटालियन यूनिट मुख्यालय पर ध्वजारोहण से हुई. जहां जवानों ने परेड कर कमांडेंट को सलामी दी. इसके बाद पुलिस मैदान में महिला पुलिसकर्मियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समादेष्टा संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी कानून केवल प्रशासनिक नियम नहीं बल्कि सामाजिक सुधार का अभियान है. उन्होंने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का शिकार हो जाता है. कई मामलों में नशे के कारण घरेलू हिंसा, अपराध और आर्थिक तबाही जैसी स्थितियां पैदा होती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें और ऐसे लोगों को समझाकर इस आदत से दूर करें.कार्यक्रम में डीएसपी संजय झा, ज्योति कुमारी, बटालियन हवलदार मेजर जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel