[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई कारोबारी को सुरक्षा मुहैया कराये सरकार : चेंबर ऑफ कॉमर्स

कारोबारी को सुरक्षा मुहैया कराये सरकार : चेंबर ऑफ कॉमर्स

0
कारोबारी को सुरक्षा मुहैया कराये सरकार : चेंबर ऑफ कॉमर्स

जमुई . जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया में एक सर्राफा कारोबारी के दुकान में डकैती के बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यवसायियों की सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है. घटना के बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल महादेव सिमरिया पहुंचा, जहां उन्होंने मां शकुंतला ज्वेलर्स में हुई डकैती के बाद पीड़ित व्यवसायी से मुलाकात की. चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोमवार सुबह महादेव सिमरिया स्थित मां शकुंतला ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान उन्होंने करीब 500 ग्राम सोना, 25 किलो चांदी एवं 6.5 लाख रुपये नकद की डकैती की थी. घटना के बाद मंगलवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष डॉ सुनील केसरी, बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य शंकर प्रसाद साह, जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव महेंद्र बरनवाल, जनता दल यूनाइटेड के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, पवन वर्मा सहित अन्य लोग महादेव सिमरिया पहुंचे. जहां उन्होंने कारोबारी मुकेश साह से मुलाकात की. इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस घटना की सूचना पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृहमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लिखित रूप से दिया जाएगा तथा मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना होने के बाद एक्टिव होती है. लेकिन अगर घटना के पूर्व भी पुलिस ध्यान दे तो ऐसी घटनाओं पर विराम लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से यह मांग किया जाएगा कि वैश्य आयोग का गठन करें, ताकि व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel