[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई JAMUI : कचहरी चौक पर व्यवसायियों का प्रदर्शन, नगर परिषद की कार्रवाई पर उठाये सवाल

JAMUI : कचहरी चौक पर व्यवसायियों का प्रदर्शन, नगर परिषद की कार्रवाई पर उठाये सवाल

0
JAMUI : कचहरी चौक पर व्यवसायियों का प्रदर्शन, नगर परिषद की कार्रवाई पर उठाये सवाल

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट :

नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को कचहरी चौक के व्यवसायियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा उनकी दुकानों और शटर को बिना उचित सूचना के तोड़ा गया, जिससे कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, तो पहले दुकान संचालन से संबंधित स्पष्ट नियम एवं सीमाएं तय करनी चाहिए. उनका कहना था कि स्पष्ट गाइडलाइन के अभाव में व्यापारियों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण इस प्रकार की विवादित कार्रवाई सामने आती है.

मामले को लेकर जमुई व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष मदन कुमार सिंह एवं सचिव शंकर शाह ने अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने तथा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग की. व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही शहर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकता है. एसडीएम सौरभ कुमार ने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित बनाना है. प्रदर्शन में व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष मदन कुमार सिंह, सचिव शंकर शाह के अलावा अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह समेत कचहरी चौक के बड़ी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे. सभी ने प्रशासन से सकारात्मक पहल एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा जतायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel