विराट महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा
सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में 02 से 10 फरवरी तक पंच मंदिर परिसर के निकट आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
February 1, 2026 9:39 PM
गिद्धौर . सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में 02 से 10 फरवरी तक पंच मंदिर परिसर के निकट आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा पंच मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए उलाय नदी तट पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई. समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार व सचिव सुमन कुमार ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान के साथ शाम में रामकथा व रात में रामलीला का मंचन होगा. वृंदावन से आए कथा वाचक पंडित कृष्णकांत जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करायेंगे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
