[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों संग सीजेएम ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों संग सीजेएम ने की बैठक

0
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों संग सीजेएम ने की बैठक

जमुई. आगामी 9 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को प्राधिकार कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही. बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय ने की, जबकि संचालन प्राधिकार के प्रभारी सचिव चंद्र बोस कुमार सिंह ने सहयोग किया.थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे लोक अदालत से संबंधित सभी पक्षकारों को निर्गत नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करें. साथ ही प्रत्येक थाना में एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने को कहा गया, जो नोटिस सर्विस कार्यों की निगरानी करेंगे. सभी थानों में बैनर लगाकर आमजन को लोक अदालत के महत्व की जानकारी देने, हेल्प डेस्क स्थापित कर छोटे-मोटे मामलों के निष्पादन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा गश्ती वाहनों के माध्यम से भी प्रचार करने को कहा गया. ट्रैफिक थाना को विशेष रूप से ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया. प्राधिकार के प्रभारी सचिव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता में पुलिस विभाग की भूमिका बेहद अहम है. वहीं, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय ने निर्देश दिया कि जिला जज द्वारा जारी जनसंदेश को स्थानीय समूहों में प्रसारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत के प्रति जागरूक हो सकें. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत जनहित में चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel