प्रकाश निर्विरोध बने प्रखंड जदयू अध्यक्ष

जदयू प्रदेश कार्यालय पटना के संगठन निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सोनो में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 20, 2026 9:19 PM

सोनो. जदयू प्रदेश कार्यालय पटना के संगठन निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सोनो में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से पैरा मटिहाना पंचायत के रक्सा गांव निवासी प्रकाश मंडल को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चयन किया. चुनाव पर्यवेक्ष नुनधन शर्मा और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन पांडेय की उपस्थिति में संगठन के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराया. प्रत्याशी के रूप में एक मात्र नाम प्रकाश मंडल का आया जिसका प्रस्ताव पूर्व निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने दिया. उनके नाम पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समर्थन जताया जिसके बाद प्रकाश मंडल को सोनो प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया और उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र दिया गया. उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया. कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दिया. मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता प्रभु राम, बच्चू पंडित, संदीप सिंह, संतोष कुमार दास, वैजंती देवी, मनोहर विश्वकर्मा, सुंदर लाल सिंह, अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मंडल, नगीना ठाकुर, सिप्पू सिंह, गोलू सिंह, गौतम सिंह, मुमताज, मो उस्मान, मुंद्रिका रमानी, केदार यादव, विनय सिंह, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह, गोपाल साव, संजय राम, संतोष वर्णवाल, बोढन यादव, अमर सिंह, गोरेलाल मंडल, भीम रविदास, केदार यादव, मिथुन मंडल, मनोज मंडल, श्रवण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल ने कहा कि सभी 19 पंचायतों के लोगों की समस्या को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. संगठन को और भी मजबूत करते हुए विस्तार करना एवं आम आवाम का विश्वास जितना हमारा लक्ष्य होगा.