पुलिस ने बालू लाद रहे ट्रैक्टर को किया जब्त
गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को नयागांव के सुखलेवा नदी घाट से बालू तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
May 25, 2026 5:46 PM
गिद्धौर. गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को नयागांव के सुखलेवा नदी घाट से बालू तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष राशि मलिक को सूचना मिली कि उक्त नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर खुलेआम तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी कर वाहन को जब्त कर लिया, वहीं इससे पूर्व पुलिस की गाड़ी देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मामले को ले थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन व तस्करी करने वालों पर प्रशासन सख्त है, पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
