[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जनसंवाद से पुलिस-जनता की दूरी होगी कम : एसपी विश्वजीत दयाल

जनसंवाद से पुलिस-जनता की दूरी होगी कम : एसपी विश्वजीत दयाल

0
जनसंवाद से पुलिस-जनता की दूरी होगी कम : एसपी विश्वजीत दयाल

सिमुलतला . थाना परिसर में रविवार को बिहार पुलिस के जनसंवाद अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने थाना का निरीक्षण किया. इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा. जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. जनसंवाद को संबोधित करते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जमीन एवं छोटे-मोटे विवादों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय पंचायत और आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि समझौता ही स्थायी समाधान का रास्ता है. साथ ही उन्होंने सख्त शब्दों में चेताया कि किसी भी मामले में निर्दोष व्यक्ति को फंसाना गलत है, इससे न केवल किसी की जिंदगी बर्बाद होती है बल्कि पूरे केस की मजबूती भी कमजोर पड़ जाती है. साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए एसपी ने डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल हनीट्रैप जैसे नये तरीकों से लोगों को सतर्क किया. उन्होंने अपील की कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं और किसी भी तरह की धमकी या लालच में न आएं. ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें. एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. इससे पूर्व उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर केस डायरी, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर एसपी विश्वजीत दयाल ने थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में सर्किल निरीक्षक अरुण सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि आलोक सिंह, सरपंच श्रीकांत पांडेय, श्रीधर पंडित, कुमार विमलेश, पूर्व मुखिया बालदेव यादव, कमल यादव, कल्याणपुर के उपमुखिया राजेश यादव, मुकेश यादव, आशीष कुमार, गोविंद सिंह लाला, प्रकाश पंडित सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel