पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना क्षेत्र के गंगरा मुसहरी से पुलिस ने पांच शराबियाें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 21, 2024 9:20 PM
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गंगरा मुसहरी से पुलिस ने पांच शराबियाें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली की गंगरा मुसहरी में पांच लोग शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस पांचो शराबी को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां पर सभी का चिकित्सकीय जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस अभियान में एसआई अनुज कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
वारंटी गिरफ्तार
झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव निवासी घाघोरी यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक केस में वह लगातार फरार चल रहा था और उसपर वारंट निकल गया था. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
