जमुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार जमुई पहुंचे इस बार भी उन्होंने स्थानीय भाषा में लोगों का अभिवादन किया. पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही गिद्धौर दुर्गा मंदिर को प्रणाम किया और उसके बाद अपना संबोधन प्रारंभ किया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले वर्ष 2019 में जब जमुई आए थे, इस दौरान भी उन्होंने लोगों का अभिवादन यहां के स्थानीय भाषा में ही किया था और इस बार भी उनका वही रूप लोगों को देखने को मिला. प्रधानमंत्री के करीब 28 मिनट के संबोधन में उन्होंने भगवान महावीर, बाबा धनेश्वर नाथ सहित जमुई के अन्य सभी प्रसिद्ध स्थलों के नाम लिये.