[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई JAMUI : झपुआ मोड़ के समीप बाइक से गिरे व्यक्ति को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

JAMUI : झपुआ मोड़ के समीप बाइक से गिरे व्यक्ति को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

0
JAMUI : झपुआ मोड़ के समीप बाइक से गिरे व्यक्ति को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

जिले के चंद्रदीप में बीते बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक से गिरे व्यक्ति को रौंद दिया. इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहारशरीफ बड़ी दरगाह निवासी मो जुम्मन का 38 वर्षीय पुत्र मो अकिल उर्फ मिंटू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक चंद्रदीप में बीते 8 वर्षों से कार पेंटिंग का कार्य करता था. देर शाम एक व्यक्ति के बाइक पर सवार होकर खाना लाने जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक को चकमा दिया बाइक चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण मो जुम्मन सड़क पर गिर गया और पिकअप वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार को 10 बजे उसकी मौत हो गई. मो जुम्मन की मौत की खबर परिजन को मिलते ही कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक जुम्मन को दो बेटा और दो बेटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel