[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई झाझा बस स्टैंड पर बाराती से कर रहा था अवैध वसूली, एसपी ने किया गिरफ्तार

झाझा बस स्टैंड पर बाराती से कर रहा था अवैध वसूली, एसपी ने किया गिरफ्तार

0
झाझा बस स्टैंड पर बाराती से कर रहा था अवैध वसूली, एसपी ने किया गिरफ्तार

जमुई . जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. एसपी विश्वजीत दयाल शुक्रवार शाम के समय झाझा की ओर से गुजर रहे थे. तभी उनकी नजर झाझा बस स्टैंड पर बाहर से आने वाली गाड़ियों से हो रही कथित अवैध वसूली पर पड़ी. स्थिति को देख वे तुरंत मौके पर रुके और मामले की जानकारी ली. बताया जाता है कि धनबाद से बारात लेकर आ रही एक गाड़ी को बस स्टैंड पर रोककर लड्डू सिंह उर्फ मुकेश सिंह पिता समर सिंह (निवासी मलयपुर) जबरन पैसे मांग रहे थे. आरोप है कि पैसे नहीं देने पर वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसपी विश्वजीत दयाल ने पूरी घटना को स्वयं देखा और तत्काल हस्तक्षेप किया. एसपी ने बिना देर किये संबंधित व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड्डू कुमार उर्फ मुकेश सिंह पिता समर सिंह को हिरासत में ले लिया. इस अचानक कार्रवाई से बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद अन्य लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. एसपी ने मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता, वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस कार्रवाई के बाद बस स्टैंड पर अवैध वसूली की गतिविधियों पर तत्काल रोक लग गयी. स्थानीय लोगों ने भी एसपी की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जतायी कि आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाये जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel