पवन कुमार रंजन दोबारा बने जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष

काफी गहमा गहमी के बीच रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 23, 2026 9:19 PM

लक्ष्मीपुर. काफी गहमा गहमी के बीच रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया. जिसमें पवन रंजन साह को प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं ने चुना. पवन रंजन साह दोबारा जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गये. इससे पहले वे 2009 में प्रखंड अध्यक्ष चुने गये थे. इस बीच वे जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे. चुनाव के लिए पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में पवन साह तथा निर्वाची पदाधिकारी के रूप में दिनेश कुमार को भेजा गया था. निर्वाचन की प्रक्रिया प्रखंड अंतर्गत पल्स टू उच्च माध्यमिक विद्यालय बांगरडीह में सम्पन्न कराया गया. चुनाव में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. पहले तो निर्वाची पदाधिकारी ने सर्व सम्मति से किसी एक व्यक्ति को प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा. लेकिन कार्यकर्ता दो गुट में बटे रहने के कारण आपसी सहमति नहीं बन पाई. इस वजह से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू किया गया. पहले नॉमिनेशन किए जाने को कहा गया. इसके लिए दो नामांकन दाखिल किया गया. पहला नामांकन पवन रंजन साह साह तथा दूसरा नामांकन महेश मंडल ने दाखिल किया गया. उसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों उम्मीदवारों से कहा गया कि जिसके पक्ष में ज्यादा कार्यकर्ता होंगे वहीं उम्मीदवार चुने जाएंगे. इसके लिए पार्टी के राज्य इकाई का अस्पष्ट निर्देश है कि गुप्त मतदान नहीं करना है. सिर्फ पक्ष में हाथ उठवाकर चुना जाना है. इसपर महेश मंडल ने इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए गुप्त मतदान कराए जाने का प्रस्ताव रखा. जिसे प्रवेक्षक द्वारा इनकार करते हुए पार्टी नियम के तहत चुनाव कराया. जिसमें पवन रंजन साह के पक्ष में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ उठाए. चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार ने पवन रंजन साह को प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा.