[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई हथियार के साथ पटना निवासी अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ पटना निवासी अपराधी गिरफ्तार

0
हथियार के साथ पटना निवासी अपराधी गिरफ्तार

जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव से पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कारतूस समेत कई सामान बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि बुधवार अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि आढ़ा गांव स्थित महादलित बस्ती में एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद चंद्रदीप थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मौके पर एक टीम भेजी. उक्त टीम ने आढ़ा महादलित बस्ती पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और 14 हजार रुपया बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पटना जिला के बहादुरपुर थाना के मुमूदिचक निवासी राहुल कुमार, पिता रमेश राम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि युवक से जब मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात की मांग की गयी, ताे वह कोई कागजात नहीं दे सका. जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि उक्त मोटरसाइकिल पटना जिले के कोतवाली थाना इलाके से चोरी हुई थी तथा इसे लेकर वहां प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel