[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

0
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के शिवनंदन झा स्मृति टाउन हॉल में रविवार को जिला ताईक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. द चैंपियन क्लब एंड स्पीड ताईक्वांडो अकादमी की ओर से संयुक्त रूप से राजकीय ट्रेनर अमरदेव कुमार तांती की अगुवाई में कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रेनर अमरदीप कुमार, संतोष पीटर, जयराम रावत समेत अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कई तरह के खेल का प्रदर्शन किया. सभी उम्र के अलग-अलग ग्रुप बनाए गये थे. चैंपियनशिप क्लब एंड स्पीड ताईक्वांडो अकैडमी के सचिव सह ट्रेनर तांती ने बताया कि बीते 12 वर्षों से इस चैंपियनशिप का आयोजन इस शहर में होता रहा है. प्रतियोगिता में कई प्रखंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिन्होंने ताईक्वांडो में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता पायी. उन्होंने बताया कि कई बार हमलोगों ने अपने छात्र-छात्राओं को जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय स्पर्धा में भी सफलता दिलायी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों में गोल्ड विजेताओं में पंकज कुमार, सुमन कुमार, कृष कुमार, निरंजन कुमार, कृष्णा कुमारी, आर्यन कुमार, साजन कुमार ,आशीष कुमार, अरनव राज, बॉबी कुमार, निवास शर्मा, शुभम कुमार, आयुष कुमार, अवंतिका कुमारी, रितु निराला, कोमल कुमारी, रितिका रावत, प्रतिज्ञा रानी, अनन्य नाज, सोनाली कुमारी, आर्य कुमारी, आराध्या राज, पीहू कुमारी, अर्जेंटीना पटेल, काव्य टेंडेंसी, अंशु कुमारी, अनामिया सिंह समेत कई प्रतिभागी ने सफलता हासिल किया है. जबकि कई प्रतिभागियों ने सिल्वर व ब्रोंच भी पाया है. ट्रेनर श्री तांती ने सफल प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में सफल होने का गुरु भी बताया. सफल प्रतिभागियों के बीच अतिथियों द्वारा पारितोषिक का वितरण किया गया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel