[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई JAMUI रसेल वाइपर सर्प निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

JAMUI रसेल वाइपर सर्प निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

0
JAMUI रसेल वाइपर सर्प निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र की पेटार पहाड़ी पंचायत अंतर्गत झगरूडीह गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल के सामने मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खतरनाक रसेल वाइपर सांप देखा गया. दुनिया के सबसे विषैले सांपों में शुमार रसेल वाइपर के देखे जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के कारण दिलीप पासवान की गुमटी सड़क किनारे पलट गई थी. मंगलवार सुबह जब गुमटी मालिक उसे सीधा करने पहुँचा, तो नीचे खतरनाक सांप को देखकर उसके होश उड़ गए. स्थानीय ग्रामीण भरत पासवान, मंटू पासवान, विकास पासवान, मिंटू पासवान, महेंद्र पासवान, केदार पासवान आदि ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही चकाई वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची. वनरक्षी दीपक कुमार एवं दीप नारायण पाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के बाद टीम सांप को अपने साथ ले गई और उसे सुरक्षित रूप से बामदह घाटी के घने जंगलों में छोड़ दिया. वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि रसेल वाइपर बेहद आक्रामक और जहरीला होता है. इसके डसने के बाद व्यक्ति की जान जाने का खतरा बहुत अधिक रहता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel