[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई नवादा के ककोलत झरने की तर्ज पर विकसित होगा पंचभूर झरना

नवादा के ककोलत झरने की तर्ज पर विकसित होगा पंचभूर झरना

0
नवादा के ककोलत झरने की तर्ज पर विकसित होगा पंचभूर झरना

खैरा.सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने गुरुवार को खैरा प्रखंड के हरनी पंचायत में पंचभूर झरना का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री से बात करूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक हुआ तो उसे विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा. विधायक ने कहा कि नवादा के ककोलत झरने की तर्ज पर इसको विकसित किया जाएगा. गौरतलब है कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक इस झरने का लुत्फ उठाने आ रहे हैं. विधायक ने कहा कि इसके विकसित होने से राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी. विधायक ने इस दौरान ताराटांड, विशनपुर, गोपालपुर आदि गांव में भी लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान ताराटांड़ गांव में जन वितरण लाभार्थी द्वारा अनाज नहीं मिलने की शिकायत की. विधायक ने खैरा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी तथा जन वितरण कार्य सुचारू ढंग से चलाने का निर्देश दिया. इस दौरान उनके साथ जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, नरेश सिंह, सुनील मांझी, संतोष सिंह, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel