[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवारा शुरू, 23 तक होंगे कई कार्यक्रम

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवारा शुरू, 23 तक होंगे कई कार्यक्रम

0
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवारा शुरू, 23 तक होंगे कई कार्यक्रम

सोनो. बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवारा प्रारंभ हो गया है. 9 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस पोषण पखवारा को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आइसीडीएस कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सीडीपीओ बिनु कुमारी के नेतृत्व में सेविका, सहायिका व अन्य कर्मियों ने सुंदर रंगोली बनाकर व हाथ में बैनर लेकर बच्चों के पोषण के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली. पोषण भी पढ़ाई भी, सही पोषण देश रोशन, ज्ञान का दीप जलेगा जब पोषण सही मिलेगा तब जैसे स्लोगन लिखे तख्तियों को लिए कर्मियों ने नारे भी लगाये. सीडीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 9 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया जायेगा. पखवारा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित व सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उद्दीपन के महत्व पर बल देना है. इसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता सत्र, मां बच्चा संवाद, खेल आधारित अधिगम प्रदर्शन, भाषा विकास व कहानी सत्र, खेल व नृत्य दिवस, नन्हे कलाकार दिवस, रचनात्मक गतिविधि, कुपोषण की शीघ्र पहचान व परामर्श सत्र जंक फूड व पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव पर जागरूकता, पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन सहित अन्य कई गतिविधियों का आयोजन किया जाना है. समुदाय व प्रखंड स्तर पर भी गतिविधि आधारित कार्यक्रम होंगे. इन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कुपोषण दूर करने, गर्भवती व धात्री माताओं के स्वास्थ्य सुधार तथा बच्चों में सही आहार व्यवहार विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने सेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर नियमित रूप से गतिविधियां आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें. मौके पर सीडीपीओ बिनु कुमारी के अलावे प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अमृता कुमारी, विनीता कुमारी, रंजना गुप्ता, रश्मि सिन्हा, लिली रोजलीन, स्नेह लता सिंह, आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी, अर्चना सहाय, उमा कुमारी, पार्वती देवी, पिंकी देवी, अनिता कुमारी सहित अन्य सभी सेविका सहायिका उपस्थित थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel