प्रतिनिधि, जमुई. लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर बीते 28 मार्च को संपन्न हुए नामांकन के बाद शनिवार को सभी नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा की गयी. जानकारी देते सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी के पश्चात जमुई लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी उपेंद्र रविदास सहित पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है. इसके बाद अब चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी ही शेष रह गये हैं. उन्होंने बताया कि जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसे लेकर 20 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी थी. बीते 28 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र भरा गया. जमुई लोकसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र भरा था, जिसमें पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है.