[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने लगायी गुहार

लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने लगायी गुहार

0
लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने लगायी गुहार

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के सिखरिया गांव से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी का मामला सामने आया है. परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से युवक की जल्द बरामदगी की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, सिखरिया गांव निवासी रविरंजन मिश्रा ने बीते मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके यहां कई वर्षों से गांव के ही मोहन रजक बतौर नौकर कार्य कर रहा था. उन्होंने बताया कि 26 मार्च की शाम करीब तीन बजे मोहन रजक उनके घर से किसी काम से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने बताया कि देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी चिंता बढ़ गयी. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. कई दिनों तक लगातार तलाश के बावजूद जब मोहन रजक का कोई पता नहीं चला, तब परिजनों ने अंततः थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने की अपील की. युवक के अचानक लापता हो जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. ग्रामीण भी उसके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं.

पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मोहन रजक की तलाश कर उसे परिवार से मिलाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel