[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Bihar News: जमुई में खलिहान में सोए बुजुर्ग की हत्या, सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी

Bihar News: जमुई में खलिहान में सोए बुजुर्ग की हत्या, सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी

0
Bihar News: जमुई में खलिहान में सोए बुजुर्ग की हत्या, सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी
जमशेदपुर से नाबालिग बच्चियों को बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. जिसका शव रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है. यह घटना जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान शिवनंदन महतो के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रोज रात में खलिहान में सोने जाते थे. कल भी रात में खाना खाने के बाद खेत में सोने गए थे. आज सुबह जब ग्रामीणों ने उनकी सर कटी लाश देखी तो हड़कंप मच गया.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम कर रही जांच

इस घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत सिकंदरा थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है. हत्या के पीछे का कारण क्या है अभी तक पता नहीं चल पाया है.

घटना के बाद इलाके में मची सनसनी

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवनंदन महतो की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था. फिर भी इतनी बेरहमी से हत्या की गई है. इसका कोई कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पकड़े गए 33 अभ्यर्थी, इतने लाख रुपये में हुई थी डील

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Jharkhand Weather: ट्रेन और विमान पर मौसम की मार, यात्री परेशान
Next article नीतीश कुमार के बिहार की एक और उपलब्धि, इस मामले में बना पूरे देश में नंबर वन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel