[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Jamui, नगर परिषद अध्यक्ष अपने सभी वार्ड पार्षदों के साथ पैदल ही पहुंचे कार्यालय

Jamui, नगर परिषद अध्यक्ष अपने सभी वार्ड पार्षदों के साथ पैदल ही पहुंचे कार्यालय

0
Jamui, नगर परिषद अध्यक्ष अपने सभी वार्ड पार्षदों के साथ पैदल ही पहुंचे कार्यालय

झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट:

नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव,उपाध्यक्ष विपिन साह अपने सभी वार्ड पार्षदों के साथ शनिवार को पैदल ही कार्यालय पहुंचे.नगर परिषद अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल,डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद हमलोगों ने ऐसा निर्णय लिया है और सभी अधिकारियों से लेकर वार्ड पार्षद तक पर्यावरण अनुकूल संसाधनों का उपयोग कर अपने कार्यालय पहुंचे.उन्होंने आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वैश्विक स्थिति को देखते हुए इस तरह के कार्य करें,ताकि हमारे संसाधन का संरक्षण हो सके.उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की छोटी दूरी तय करने में ईंधन की खपत शून्य हो जाती है.जिससे राष्ट्रीय स्तर पर तेल आयात पर निर्भरता कम होती है.उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी पैदल चलना एक बेहतरीन कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम है,जो वजन नियंत्रित करने और मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है.उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है. वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं जैसे कार्बनडाईऑक्सईड आदि में कमी आती है.जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है. इस दौरान डिगु रावत,इतु झा,विजय कुमार चंद्रवंशी,बिट्टू चौरसिया समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel