[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई माउंट हेब्रन मिशन स्कूल के छात्रों ने कबड्डी और कुश्ती में मारी बाजी

माउंट हेब्रन मिशन स्कूल के छात्रों ने कबड्डी और कुश्ती में मारी बाजी

0
माउंट हेब्रन मिशन स्कूल के छात्रों ने कबड्डी और कुश्ती में मारी बाजी

जमुई. श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में माउंट हेब्रन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-14 बालक वर्ग में माउंट हेब्रन स्कूल की टीम ने मणिद्वीप स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. टीम ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, नारायण स्कूल और टीएमवीएम लछुआड़ स्कूल को पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्होंने मणि द्वीप अकादमी को मात दी. अंडर-17 वर्ग में भी माउंट हेब्रन स्कूल ने फाइनल तक का सफर तय किया. टीम ने टीएमवीएम लछुआड़ और मणि द्वीप अकादमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. हालांकि, फाइनल में कड़ी टक्कर के बाद ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से तीन अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. मौके पर उपस्थित कोच रेणु कुमारी, प्रधानाध्यापक सरिता मैथ्यू, और अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कुश्ती प्रतियोगिता में भी माउंट हेब्रन स्कूल का जलवा देखने को मिला. अंडर-14 बालक वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु कुमार विजेता बने. अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया. ऊंची कूद में अंडर-14 बालिका वर्ग में माउंट हेब्रन की मीरा कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel