[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई चकाई पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 4 मोबाइल, थानाध्यक्ष ने खुद धारकों को सौंपे, चेहरे पर लौटी मुस्कान

चकाई पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 4 मोबाइल, थानाध्यक्ष ने खुद धारकों को सौंपे, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0
चकाई पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 4 मोबाइल, थानाध्यक्ष ने खुद धारकों को सौंपे, चेहरे पर लौटी मुस्कान
खोया हुआ मोवाइल धारकों को सौंपते चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार

चकाई (जमुई) जयकुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Mobile Recovery : जमुई जिले के चकाई थाना पुलिस ने खोए और चोरी हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी लौट आई. चकाई थाना पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सहायता से अब तक 51 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं.

चार लोगों को लौटाए गए मोबाइल

शनिवार को चकाई थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बरामद किए गए चार मोबाइल उनके धारकों को सौंपे. मोबाइल प्राप्त करने वालों में देवघर निवासी नीतीश कुमार, चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी निवासी कुंदन कुमार शर्मा, दुम्मा निवासी ऐनुल अंसारी तथा हरिअंधी निवासी विक्रम कुमार शर्मा शामिल हैं. इन सभी ने पूर्व में अपने मोबाइल खोने अथवा चोरी होने की सूचना चकाई थाना में दर्ज कराई थी.

वैज्ञानिक तरीके से हुई बरामदगी

थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की. तकनीकी जांच के आधार पर सभी मोबाइल बरामद किए गए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए.

16 फरवरी से अब तक 51 मोबाइल की रिकवरी

Mobile Recovery : चकाई पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 51 खोए या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को वापस किए जा चुके हैं. पुलिस आगे भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी.

मोबाइल मिलने पर जताया आभार

मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी धारकों ने चकाई थाना पुलिस और थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें उसके वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई से उनका सामान सुरक्षित वापस मिल गया.

ALSO READ: पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज 12 वर्षीय रूपेश घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel