[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Jamui News : लापता युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव

Jamui News : लापता युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव

0
Jamui News : लापता युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव

झाझा.

थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. उसके शव को नोआकुरा बहियार में फेंक दिया गया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोंगाकुरा-धोबियाकुरा गांव के बीच नोआकुरा बहियार से 35 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान गोंगाकुरा निवासी द्वारिक मांझी के 35 वर्षीय पुत्र संजय मांझी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया. घटना को लेकर मृतक के पिता द्वारिक मांझी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बुधवार 4:00 बजे शाम को ही संजय घर से निकाला. उसके बाद वह घर नहीं आया. हमलोगों ने रात भर खोजबीन की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह सूचना मिली कि उक्त स्थल पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जब हमलोग वहां गये तो देखा कि वह शव मेरे पुत्र का है. उन्होंने बताया कि कैसे और किसने हत्या किया है, इसकी कोई जानकारी हमलोगों के पास नहीं है.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गयी है. शरीर पर चोट के कई निशान हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel