लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद

थाना पुलिस ने लापता महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

By Prabhat Khabar News Desk | November 14, 2024 9:58 PM

गिद्धौर. थाना पुलिस ने लापता महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. बताया जाता है कि उक्त महिला सुनीता देवी पति नंदू चौधरी छपरा जिला अंतर्गत पड़नेवाले दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला मोहमदपुर गांव की निवासी हैं. लापता हुई महिला झारखंड राज्य के रांची से इलाज करवाकर अपने बेटे के साथ मौर्या एक्सप्रेस से घर लौटने के क्रम में बिछड़ गयी थी. जिसे गिद्धौर पुलिस ने बरामद कर लिया. इस अभियान में अवर निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है