[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज 12 वर्षीय रूपेश घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज 12 वर्षीय रूपेश घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

0
पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज 12 वर्षीय रूपेश घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
लापता रुपेश कुमार की फाइल फोटो

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Missing Child : जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा पंचायत के प्रीतम टांड़ गांव से 12 वर्षीय बालक रुपेश कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम घर से निकला बच्चा देर रात तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो शनिवार को पिता ने गिद्धौर थाना पहुंचकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई.

पढ़ाई को लेकर डांट के बाद घर से निकला

जानकारी के अनुसार, प्रीतम टांड़ गांव निवासी शंभू यादव का 12 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार शुक्रवार 3 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था. परिजनों ने बताया कि उस समय उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई थी. इसी बात से नाराज होकर रुपेश गुस्से में घर से बाहर चला गया. परिवार को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन रात बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में की तलाश

बच्चे के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली. बच्चे के अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और लगातार उसकी खोज में जुटे हुए हैं. शनिवार को पिता शंभू यादव ने गिद्धौर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से बच्चे को जल्द खोजने की मांग की.

पुलिस ने शुरू की तलाश

Missing Child : गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि रुपेश के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें. फिलहाल परिवार को बेटे की सुरक्षित वापसी का इंतजार है.

ALSO READ : हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मशाला का आधा हिस्सा हटाया गया, ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel