[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई एसी के आउटर चोरी मामले में नाबालिग को किया विधि निरुद्ध

एसी के आउटर चोरी मामले में नाबालिग को किया विधि निरुद्ध

0
एसी के आउटर चोरी मामले में नाबालिग को किया विधि निरुद्ध

एसी आउटर चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने कबाड़ दुकान से बरामद किया चोरी का सामान

बाइपास मोहल्ला में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान

जमुई. शहर के बाइपास मोहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसी के आउटर की चोरी करने वाले एक नाबालिग चोर को टाउन थाना पुलिस द्वारा निरुद्ध किया गया है. चोरी की पूरी वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान संभव हो सकी.

जानकारी के अनुसार, बाइपास मोहल्ला के निवासी इन दिनों चोरी की बढ़ती घटनाओं से काफी परेशान थे. चोर कभी घरों से मोटर तो कभी अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर रहे थे. इसी क्रम में एक मकान में लगे एसी के आउटर को खोलकर चोर ने महाराजगंज स्थित एक कबाड़ दुकान में बेच दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब चोर की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर तुरंत टाउन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महाराजगंज स्थित कबाड़ दुकान में छापेमारी कर चोरी कर बेचा गया एसी आउटर बरामद कर लिया. साथ ही कबाड़ी दुकान के संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई की बात कही है. वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel