[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई लोगों को शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित हो – मंत्री

लोगों को शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित हो – मंत्री

0
लोगों को शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित हो – मंत्री

जमुई . बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा ने की. बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की. तत्पश्चात मंत्री ने विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पेयजल, बिजली, कृषि, खनन, मनरेगा, समाज कल्याण, कल्याण, आपूर्ति, पथ निर्माण सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी मंत्री को दी. मंत्री रत्नेश सादा ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने जल मीनार, चापाकल व पानी टैंकर के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को तय मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराने की बात कही तथा लापरवाह डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश भी दिया. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मंत्री ने सिविल सर्जन से अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नगर परिषद जमुई को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और जहां सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि सरकार की जनहित योजनाओं को शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों तक पहुंचाना आवश्यक है. बैठक में झाझा विधायक दामोदर रावत, मंत्री के आप्त सचिव, पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, 20 सूत्री के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel