[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में होगा एमडीए का त्रि-दिवसीय संचालन

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में होगा एमडीए का त्रि-दिवसीय संचालन

0
जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में होगा एमडीए का त्रि-दिवसीय संचालन

जमुई. फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लक्षित समूह को दवा का सेवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) 2026 राउंड का त्रि-दिवसीय संचालन किया जायेगा. यह अभियान 25 से 27 फरवरी 2026 को आयोजित होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अभियान की सफलता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष अब तक एमडीए की दवा नहीं ली है, उन्हें मध्याह्न भोजन के पश्चात दवा खिलाने के निर्देश दिये गये हैं. इतना ही नहीं, दवा सेवन के बाद सभी बच्चों को कम से कम एक घंटे तक विद्यालय में ही शिक्षकों की निगरानी में भी रखने की बात कही गई है. इस दौरान आपातकालीन व्यवस्था के तहत यदि किसी बच्चे पर दवा का प्रतिकूल प्रभाव दिखता है, तो ””””रैपिड रिस्पॉन्स टीम”””” द्वारा तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है. इधर, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विद्यालयों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel