[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई श्रावणी मेले के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेन

0
श्रावणी मेले के लिए चलेगी कई  स्पेशल ट्रेन

झाझा. श्रावणी मेले को लेकर कई स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी डी दत्त ने बताया कि 05597 जयनगर-आसनसोल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल आगामी 23 जुलाई से 20 अगस्त के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को जयनगर से रात्रि 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. 05598 आसनसोल-जयनगर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 24 जुलाई से 21 अगस्त के बीच प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दिन के 01:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 04:20 बजे जयनगर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 13 ट्रिप चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में झाझा, सिमुलतला, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की डिब्बे होंगे. उन्होंने बताया कि 03653 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 21 जुलाई और 20 अगस्त के बीच प्रतिदिन शाम 05:00 बजे गया से रवाना होगी. उसी दिन रात्रि 11:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी. 03654 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 22 जुलाई और 21 अगस्त के बीच प्रतिदिन 01:00 बजे मधुपुर से रवाना होगी और उसी दिन सुबह 10:25 बजे गया पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में तिलैया जंक्शन, नवादा, शेखपुरा जंक्शन, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा, सिमुलतला और जसीडीह जंक्शन पर रुकेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03266 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच प्रतिदिन रात्रि के 11:10 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 04:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी. 03265 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल आगामी 22 जुलाई और 21 अगस्त के बीच प्रतिदिन मधुपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी. उसी दिन 12:00 बजे पटना पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहेब, फतुहा जंक्शन, खुसरोपुर, करौटा, बख्तियारपुर जंक्शन, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय जंक्शन, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा, सिमुलतला और जसीडीह जंक्शन व स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel