[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बिहार के जसीडीह-झाझा रेलखंड में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां

बिहार के जसीडीह-झाझा रेलखंड में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां

0
बिहार के जसीडीह-झाझा रेलखंड में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां
ट्रैक पर खुली मिली दो फिश प्लेट

Train Accident: पूर्व रेलवे के जसीडीह-झाझा रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा. रेलवे की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने अप ट्रैक पर दो फिश प्लेटों को खुला पाया. जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था. घटना लहाबन-टेलवा बाजार हाल्ट के बीच सोमवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है.

कर्मचारियों की मुस्तैदी से टला हादसा

रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी सूरज वर्मा और चंद्रिका यादव ने किलोमीटर संख्या 344/17-19 के पास ट्रैक की गड़बड़ी को देखा. एक फिश प्लेट पूरी तरह खुली हुई थी, जबकि दूसरी के नट-बोल्ट ढीले थे. उन्होंने बिना देर किए विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिससे समय रहते ट्रैक की मरम्मत की जा सकी.

सुरक्षा के तहत रोकी गई ट्रेन

घटना की गंभीरता को देखते हुए, 13185 अप सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोका गया. इस दौरान रेलवे कर्मियों ने तेजी से ट्रैक की मरम्मत की और सुनिश्चित किया कि कोई तकनीकी दिक्कत न रहे. एईएन जसीडीह पिंटू दास ने बताया कि जांच जारी है कि फिश प्लेट प्राकृतिक रूप से खुली थी या किसी ने जानबूझकर इसे खोला था.

पहले भी हो चुकी हैं संदिग्ध घटनाएं

इससे पहले भी इस रेलखंड में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं. 13 फरवरी को झाझा-गिद्धौर रेलखंड पर अज्ञात तत्वों ने पटरी काटने की कोशिश की थी. वहीं, घोरपारन स्टेशन के पास एसएसबी ने 45 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था. इन घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

Also Read: भागलपुर से पीएम मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सम्मान निधि के 22,000 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

रेलवे प्रशासन ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

घटना के बाद रेलवे ने पूरे रेलखंड में सुरक्षा पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. आरपीएफ को सतर्क किया गया है और कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, सतर्कता दिखाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है. रेल प्रशासन की तत्परता और कर्मचारियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई. रेलवे इस घटना की गहन जांच कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article बिहार में अब नहीं चलेंगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, रोड पर दौड़ाया तो भरना होगा फाइन
Next article Shahid Kapoor Birthday: इन 7 फिल्मों को शाहिद ने मारी लात, जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, एक ने तो रणबीर कपूर को बनाया रॉकस्टार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel