[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शिव की आराधना से ही सब कुछ प्राप्त हो सकता है : दामोदर रावत

शिव की आराधना से ही सब कुछ प्राप्त हो सकता है : दामोदर रावत

0
शिव की आराधना से ही सब कुछ प्राप्त हो सकता है : दामोदर रावत

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत मटिया हनुमान चौक स्थित शिवलयम परिसर में महाशिवरात्रि पूजा बड़े ही धूमधाम व के साथ मनायी गयी. इस मौके पर संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दामोदर रावत, जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सदानंद बरनवाल, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, तथा डॉ गुरुशरण लाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रवचन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर आये हुए सभी अतिथियों को शिवालयम परिवार की और से अंग वस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संगीतमय प्रस्तुति देखकर प्रभावित विधायक दामोदर रावत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिव की महिमा अपरमपार है. शिव की आराधना से बड़ी कोई पुजा नहीं है. उन्होंने कहा कि शिव की आराधना करने वालों को कभी भी किसी चीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है. उनकी आराधना से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए मटिया के शिवालयम परिवार की सराहना की और कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एक परिवार के द्वारा मंदिर की स्थापना और उसका रख रखाव अपने आप में सराहनीय है. इस मौके पर संगीतमय प्रवचन करने आई नीलम भारती ने शिव विवाह पर एक से बढ़कर एक भजन सुनाया. कार्यक्रम में मंच संचालन अनुपम कुमार ने किया. जबकि इस मौके पर जड़ यू नेता शैलेंद्र रावत, संजीव कुमार उर्फ बंटी, सुरेंद्र सत्यार्थी, शमशेर कुमार, ललन कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार, शिवालयम परिवार के राजेश बरनवाल, सुधीर बरनवाल, अश्विनी कुमार, पंकज बरनवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel