[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य, आपूर्ति पर प्रशासन की सतत निगरानी

जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य, आपूर्ति पर प्रशासन की सतत निगरानी

0
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य, आपूर्ति पर प्रशासन की सतत निगरानी

जमुई. जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि जिले में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति शृंखला की लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 7428 से अधिक गैस सिलिंडरों का सुरक्षित स्टॉक उपलब्ध है, जो दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त है. जिले में कार्यरत प्रमुख तेल कंपनियों-बीपीसी, एचपीसी और आईओसी के पास कुल 19,197 रिफिल बुकिंग दर्ज हैं, जबकि 31,763 सिलिंडर डिलीवरी की प्रक्रिया में हैं. जिले में प्रतिदिन औसतन 6,345 सिलिंडरों की होम डिलीवरी की जा रही है, जबकि कुल दैनिक मांग 7,620 सिलिंडरों की है. औसतन बैकलॉग मात्र 4.1 दिनों का है, जिसे तेजी से कम करने के प्रयास जारी हैं. विशेष रूप से आईओसी के माध्यम से प्रतिदिन 4,817 सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे व्यवस्था संतुलित बनी हुई है. प्रशासन द्वारा बुकिंग के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गयी है. शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर उपभोक्ता बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है. कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किये गये हैं, जो लगातार एजेंसियों की जांच कर रहे हैं. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नागरिक गैस, तेल या पेट्रोल-डीजल से संबंधित समस्या के लिए दूरभाष संख्या 06345-222001 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाएं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel