[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पूर्वा एक्सप्रेस से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पूर्वा एक्सप्रेस से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

0
पूर्वा एक्सप्रेस से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के बोगी संख्या बी-1 से शराब से भरी दो बैग बरामद की. मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रेन झाझा प्लेटफार्म पर आकर रुकी. पुलिस पदाधिकारी ने ट्रेन में छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान बोगी संख्या -1 से दो बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति दिखा. जब उससे बैग में रखे समान के बारे में पूछताछ की, तो उसने कुछ भी नहीं बताया. जब बैग की तलाशी ली गयी, तो बैग से भारी मात्रा में शराब मिली. इसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेखपुरा जिले अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी अरविंद साह का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. उसके बैग से मैकडॉवेल, लग्जरियस, व्हिस्की लिखी हुई 375 एमएल की 24 बोतल, दूसरे बैंक से ऑफिसर चॉइस प्रीमियम, ग्रैंड व्हिस्की लिखी हुई 375 एमएल की 12 बोतल शराब मिली. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब व गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel