[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ को मिली सफलता, यार्ड की झाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ को मिली सफलता, यार्ड की झाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

0
‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ को मिली सफलता, यार्ड की झाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद
जब्त शराब के साथ आरपीएफ की टीम

झाझा (जमुई) से ऋृतांभर सिंह की रिपोर्ट: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत झाझा रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई की गई. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने लावारिस हालत में पड़ी 23.520 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 8,085 रुपये आंकी गई है.

गश्ती के दौरान झाड़ियों में मिला सामान

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:55 बजे उपनिरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान डाउन प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर ट्रेन संख्या 12023 (जनशताब्दी एक्सप्रेस) के पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि यार्ड की ओर झाड़ियों में संदिग्ध बैग पड़े हैं. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पोल संख्या 366/2-3A के पास तलाशी ली, जहां से एक सफेद बोरी और एक नीला पिट्ठू बैग बरामद किया गया.

देसी शराब और विदेशी बियर बरामद

तलाशी के दौरान बोरी से 300 एमएल की 47 बोतलें ‘रॉयल झारखंड सी लिकर’ (देशी शराब) मिलीं, जिसकी कुल मात्रा 14.100 लीटर थी. वहीं, पिट्ठू बैग से ‘किंगफिशर स्ट्रांग बियर’ के 12 कैन और ‘ऑफिसर च्वाइस व्हीस्की’ की 19 बोतलें बरामद हुईं. बरामद सभी शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन झारखंड ओनली’ अंकित था. मौके पर किसी भी व्यक्ति द्वारा दावा न किए जाने पर आरपीएफ ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब को अपने कब्जे में ले लिया.

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में जीआरपी झाझा थाना में कांड संख्या 54/26 के तहत बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. रेल अवर निरीक्षक शिवराम को मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस ट्रेन से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी.

Previous article Samastipur: आंधी-पानी का तांडव, फसलों को भारी नुकसान, किसानों में छाई मायूसी
Next article 118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel