अंजन नदी पुल समेत संवेदनशील इलाकों में लगा लाइट व सीसीटीवी कैमरा

मलयपुर थाना क्षेत्र के अंजन नदी पुल के समीप पिछले महीने नौ जनवरी को हुए 50 लाख रुपये के सनसनीखेज लूटकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 11, 2026 9:56 PM

बरहट . मलयपुर थाना क्षेत्र के अंजन नदी पुल के समीप पिछले महीने नौ जनवरी को हुए 50 लाख रुपये के सनसनीखेज लूटकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था. स्वर्ण व्यवसायी विक्रम कुमार सोनी को निशाना बनाकर अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये थे. घटना ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी थी. वहीं 22 जनवरी को प्रभात खबर में अंधेरे और लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही पुलिस हरकत में आ गयी. इसके बाद अंजन नदी पुल, कटौना मोड़, पतौना मोड़ और बरियारपुर रोड पर हाई-पावर हैलोजन लाइटें लगायी गयीं और रात में गश्त बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल कई आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. लेकिन मुख्य आरोपित अब भी फरार बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने कहा की कि इलाके में अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था कर दी गई है और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है.