लाल उदमन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच को लभेत की टीम ने जीता

खैरा प्रखंड के निजुआरा गांव में आयोजित लाल उदमन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल के बीच खेला गया, जिसमें लभेत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया.

By PANKAJ KUMAR SINGH | March 1, 2026 10:03 PM

जमुई. खैरा प्रखंड के निजुआरा गांव में आयोजित लाल उदमन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल के बीच खेला गया, जिसमें लभेत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच नवडीहा और लभेत टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवडीहा की टीम ने निर्धारित ओवर में 142 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लभेत की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र नौ ओवर में ही जीत हासिल कर ली. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. पीयूष यादव को मैन ऑफ द मैच तथा निशांत कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता लभेत टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता नवडीहा टीम को ट्रॉफी एवं 7100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया. साथ ही सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों एवं अंपायरों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुरारी सिंह, अजीत कुमार सिंह, विवेक रंजन, अभिषेक रंजन, निखिल कुमार, रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे.