झाझा में शुरू हुआ पांच दिवसीय क्रिकेट समर कैंप, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा हुनर निखारने का मौका

Jamui News : जमुई जिले के झाझा में क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. रेलवे चांदमारी मैदान में शुरू हुए पांच दिवसीय क्रिकेट समर कैंप में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कैंप के माध्यम से युवा क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें.

By MANISH KUMAR | June 12, 2026 4:26 PM

झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट

Jamui News : रेलवे स्टेशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट समर कैंप का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, कोच गौरीशंकर पाल और टीम कप्तान अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.